{"_id":"5c22635bbdec22571463d75d","slug":"181545757531-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को लेकर जा रहे युवक से स्कूटी और बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन को लेकर जा रहे युवक से स्कूटी और बाइक लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन को लेकर जा रहे युवक से स्कूटी और बाइक लूटी
हाटा रोड कुर्ना नाला पर रविवार की रात हुई घटना
पीड़ित ने तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रेलवे स्टेशन से बहन को घर लेकर जा रहे युवक की स्कूटी और मोबाइल लूट लिया गया। घटना रविवार की रात हाटा रोड पर कुर्ना नाला के पास की है। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाली के परसा बरवां गांव निवासी सूरज 18 पुत्र जनार्दन की बहन कोई परीक्षा देने फैजाबाद गई थी। रविवार की रात को वह किसी ट्रेन से देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पहुंची। उसे लेने के लिए सूरज स्कूटी से आया था। रात 11.45 बजे वह बहन को लेकर घर लौट रहा था। अभी दोनों हाटा रोड में कुर्ना नाला पुल पर पहुंचे थे कि पांच बदमाशों ने घेर लिया। स्कूटी और मोबाइल लूट लिया। सूरज ने बहन के मोबाइल से डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। बदमाशों का पता नहीं चल सका। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।