फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अधीक्षक कार्यालय पर धरना

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अधीक्षक कार्यालय पर धरना

Mon, 22 Jan 2018 10:55 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अधीक्षक कार्यालय पर धरना
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के लोगो ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जेई की पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी की मांग पर सोमवार को जूनियर इंजीनियर संगठन ने अधीक्षक अभियंता के कार्यालय के समक्ष धरना दिया। 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देसही देवरिया के इमलिया विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई अनिकेत पाल की पिटाई की गई थी। जेई को कमरे में बंद कर पिटाई करने का आरोप पवन पांडेय एवं एक अन्य युवक पर है। पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

संगठन के पुष्कर उपाध्याय ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते ही अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी जेई पर सुलह के लिए दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस का रवैया नहीं बदला तो जेई चुप नहीं बैठेंगे। अवर अभियंताओं े 72 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म किया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि अगर तय समय के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। इस दौरान रोशन कुमार, गौतम कुमार, रामप्रवेश, मनीष कुमार, वेद प्रकाश यादव, एनके सिंह, राकेश सिंह, नीरज यादव, अनिरूद्घ मौर्य, वीपी सिंह, अशोक कुमार, आनंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed