फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फेसबुक पर फोटो डालकर बता दी पत्नी

फेसबुक पर फोटो डालकर बता दी पत्नी

Tue, 09 Apr 2019 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर फोटो डालकर बता दी पत्नी
facebook
रुद्रपुर। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की की फोटो फेसबुक पर डालकर बदनाम कर दिया। उसे खुद की पत्नी बताते हुए पोस्ट की है। मामला जानकारी होने पर लड़की के पिता ने केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को एक युवक एक साल से फोन और मैसेज करके परेशान था। छह माह पहले युवती की शिकायत पर उसके पिता ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। गांव के कुछ लोगों के बीचबचाव करने पर पुलिस ने युवक को फटकार लगाते हुए मामला में सुलह करा दिया। इस बीच लड़की की शादी तय होने पर युवक फिर उसे परेशान करने लगा। उसने लड़की की फोटो फेसबुक पर पोस्ट करते हुए उसे खुद की पत्नी बताने लगा। आपत्ति जताने पर युवक ने लड़की के पिता के साथ बदसलूकी की। सोशल मीडिया पर लड़की की फोटो देख उसके पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक देवाजीत के खिलाफ केस दर्ज छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed