फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   साधु बन ठग ने महिला के गहने उड़ाए

साधु बन ठग ने महिला के गहने उड़ाए

Thu, 14 Mar 2019 10:38 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
साधु बन ठग ने महिला के गहने उड़ाए
रुद्रपुर। बस स्टेशन पर साधु के वेश में जालसाज झांसा देकर महिला के गहने लेकर भाग गया। उसने पूजा पाठ के बहाने मंगलसूत्र और सोने की चेन उतरवा लिया। ठगी का एहसास होने पर महिला ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ठग को पकड़ लिया, लेकिन महिला का आभूषण बरामद नहीं हो सका। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर के गगहां गांव निवासी सुनीता देवी अपने पति के साथ नगर के बस स्टेशन स्थित लालाटोली में किराए की मकान में रहती हैं। उनके पति और बच्चे रुद्रपुर में ठेला चलाकर रोजी रोटी कमाते हैं। गुरुवार की दोपहर उनके घर पर एक साधु पहुंचा और सती मां की पूजा के लिए चंदा मांगने लगा। महिला ने रुपये नहीं होना कह उसे मना कर दिया। इसके बाद साधु ने भविष्य बताने की बात कह सुनीता को झांसे में ले लिया और पूजा पाठ शुरू कर दिया। हाथ में गंगा जल देकर पहले उसके मंगलसूत्र और सोने की चेन उतरवा ली। फिर आंखें बंद कर ध्यान लगाने को कहा। महिला ने जैसे ही आंखें बंद की साधु आभूषण लेकर भाग गया। आंख खोलने पर महिला ने साधु को लापता देखा तो 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने हुलिया के आधार पर फौरी कार्रवाई करते हुए साधु को पंडा टोली से पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर दो सुनारों को भी हिरासत में लिया है। साधु ने इन्हीं सुनारों को आभूषण बेचने की जानकारी दी है। कोतवाल गिरिजेश तिवारी ने कहा कि ठग पुलिस की हिरासत में है। गहना बरामद नहीं हुआ है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed