{"_id":"59c159b44f1c1b91688b57cc","slug":"171505843636-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट के लिए कतार में खड़े यात्री को दलालों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिकट के लिए कतार में खड़े यात्री को दलालों ने पीटा
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। बुकिंग काउंटर पर लाइन में खड़े कपड़ा व्यवसायी को टिकट दलालों ने पिटाई कर दी। साथ ही जेब में रखा रकम व मोबाइल लूट लिए। इससे बुकिंग काउंटर पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर टिकट दलाल फरार हो गए। मारपीट में घायल व्यवसायी का इलाज एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
कोतवाली थाना के इचौना वार्ड निवासी सत्यम गुप्ता की कपड़ा की दुकान है। वह तत्काल टिकट के लिए मंगलवार की भोर से कतार में खड़ा था। इसी बीच टिकट दलाल साथियों के साथ आया और उसे हटाकर खड़ा हो गया। विरोध करने पर दबंगों ने युवक की पिटाई कर दी। जेब में रखे रुपये व मोबाइल लूट लिए। मारपीट में व्यवसायी घायल हो गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को चकमा देकर टिकट दलाल फरार हो गए। पीड़ित सत्यम गुप्ता ने देर शाम कोतवाली पुलिस को दो नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि मारपीट की घटना रेलवे स्टेशन की है। कोतवाली क्षेत्र का मामला होने पर कार्रवाई की जाएगी।