फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चार दोस्तों की डूबने से मौत, दो बचाए गए

चार दोस्तों की डूबने से मौत, दो बचाए गए

Mon, 06 May 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
चार दोस्तों की डूबने से मौत, दो बचाए गए
घटना से पूर्व लालचक गांव में दोस्तों ने यह अंतिम सेल्फी ली थी। उन्हें क्या पता था कि अब इनमें से कई साथी हमेशा के लिए विदा हो जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
भटनी (देवरिया)। दोस्त के बहन की शादी में शामिल होने आए चार दोस्तों की सोमवार को छोटी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। दो अन्य साथियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। सभी दोस्त शादी समारोह से पहले नदी में नहाने गए थे। घटना भटनी थानाक्षेत्र के लालचक गांव की है। मृतकों में तीन गोरखपुर के निवासी हैं, जबकि एक महराजगंज का रहने वाला है। पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

भटनी के लालचक गांव निवासी संत ज्ञानेश्वर यादव गोरखपुर के एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। वह बिछिया में मकान बनवाकर रहते हैं। सोमवार को उनकी बेटी की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए ज्ञानेश्वर के बेटे दीपक के दोस्त बिछिया हनुमान मंदिर निवासी अमन यादव (20), सत्यव्रत मौर्य (18), शाश्वत त्रिपाठी (19), महाराजगंज निवासी अभिषेक सिंह (18), खजनी निवासी आदित्य सिंह, शिवेंद्र, विशाल भी आए थे। दोपहर में सभी दोस्त छोटी गंडक नदी में नहाने लगे। नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से सत्यव्रत को डूबता देख अन्य दोस्त उसे बचाने के लिए बढ़े। कुछ ही देर में वह भी डूबने लगे। सामानों की रखवाली के किनारे बैठे शिवेंद्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। काफी मशक्कत के बाद नदी में डूब रहे आदित्य सिंह और विशाल को बांस के सहारे बाहर निकाल लिया गया। अमन, सत्यव्रत, शाश्वत और अभिषेक पानी में डूब गए। घंटों खोजबीन के बाद उनका शव बरामद हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घरवालों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार दोस्तों की मौत से कोहराम मच गया। शादी समारोह की खुशियां गम में तब्दील हो गई थीं। एसओ अश्वनी राय ने बताया कि चारों युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है। घरवालों के आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed