{"_id":"5ab925ac4f1c1bb22a8b56e1","slug":"161522083244-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर किशोरी की मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे लाइन पर किशोरी की मिली लाश, हत्या की आशंका
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रेक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रेलवे लाइन पर एक किशोरी की लाश लोगों ने सोमवार सुबह देखी। इसकी खबर मिलते ही मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई। किशोरी के एक हाथ का पंजा कटा हुआ था और चेहरे पर खरोच का निशान थे। मौका देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्या कर शव लाकर रेलवे लाइन पर रखा गया है। पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है, मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
चकियवा ढाला और मालगोदाम के बीच रेलवे लाइन के किनारे एक किशोरी की लाश मिली। इसकी जानकारी लोगों ने जीआरपी और कोतवाली पुलिस को दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से हादसा मान रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना के दो घंटे बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, पूर्व पहुंचे जीआरपी के दरोगा ने कोतवाली पुलिस का सीमा क्षेत्र होने की बात कह चले गए। कोतवाल सत्येंद्र पांडेय ने कहा कि शव की पहचान नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगा।