{"_id":"5a3947ab4f1c1bc8678c275e","slug":"161513703339-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाली की चपेट में आई भैंस, इंजन फेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैशाली की चपेट में आई भैंस, इंजन फेल
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी (देवरिया)। वैशाली एक्सप्रेस से भैंस के टकरा जाने से ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन करीब दो घंटे तक भटनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। हादसे से छपरा-भटनी ट्रैक पर आवागमन प्रभावित रहा। दो सवारी और एक एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रभावित हुई।
नई दिल्ली से बरौनी जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार को दिन में दो बजे गुजर रही थी। देवघाट गांव के पास के एक भैंस ट्रेन की चपेट में आई गई। भैंस के इंजन में फंसने के कारण इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। दूसरे इंजन से वैशाली एक्सप्रेस को वापस भटनी स्टेशन पर लाया गया। यहां करीब दो घंटे खड़ी रहने के बाद शाम करीब चार बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान छपरा-भटनी रेल मार्ग पर डाउन ट्रैक कुछ देर तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। इस कारण बाघ एक्सप्रेस और दो सवारी गाड़ियों को नजदीकी स्टेशनों पर रोक दिया गया। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक आरके यादव ने बताया कि भैंस के फंस जाने के कारण इंजन फेल हो गया था। दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।