फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तेल टैंकर में पकड़ी गई लाखों की शराब

तेल टैंकर में पकड़ी गई लाखों की शराब

Tue, 25 Jun 2019 10:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
तेल टैंकर में पकड़ी गई लाखों की शराब
गुठनी पुलिस ने पकडा तेल टैकर में भरी शराब। - फोटो : अमर उजाला
लार (देवरिया)। मेहरौना के रास्ते शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को सुबह गुठनी पुलिस ने तेल टैंकर से क्रेजी रोमियो अंग्रेजी शराब बरामद किया। दिल्ली से सीवान के लिए जा रहे शराब की कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है। चालक के खिलाफ ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मेहरौना चेक पोस्ट पर सख्ती के बावजूद शराब तस्कर पुलिस की आंख में धूल झोंककर आसानी से बॉर्डर पार कर जा रहे हैं, लेकिन गुठनी पुलिस के सामने तस्करों की चालाकी नहीं चल रही है। अल सुबह श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर एक टैंकर पहुंचा। संदेह होने पर पुलिस ने तेल टैंकर को कब्जे में लेकर थाने पर गई। गुठनी अंचलाधिकारी राकेश कुमार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने टैंकर को गैस कटर से काटने की तैयारी की। इस दौरान चालक ने सच्चाई उगल दिया और अंदर शराब होने की पुष्टि की। गुठनी एसओ दिलीप कुमार ने बताया कि टैंकर को काटकर शराब की पेटियां भरकर पुन: वेल्डिंग कर पेंटिंग करा दी गई थी। मोनू उर्फ जयसिंह जाट, निवासी छर्रा गांव झज्जर (हरियाणा) ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली में गाड़ी चलाने के दौरान देवरिया के संजय ड्राइवर से पहचान हुई थी, उसने ही मुझे 10 हजार रुपये सैलरी पर काम दिलवाया था। मुझसे तेल टैंकर में डीजल होने की बात कह सीवान-बलिया रोड भेजा था। पुलिस पकड़े गए शराब की गिनती नहीं कर सकी है। दो लाख से अधिक का शराब पकड़े जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


हर बार मात क्यों खा रही लार पुलिस
मेहरौना चेक पोस्ट पर तैनात सिपाहियों व दरोगा की उदासीनता के कारण शराब और गौ तस्करी का खेल बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। तस्करों को पकड़ने पर हर बार लार पुलिस मात खा जा रही है और गुठनी पुलिस सफलता हासिल कर रही है। इसे मेहरौना बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुस्ती कहा जाए या मिलीभगत। तस्करों का खुला संरक्षण मिलने का क्षेत्रीय लोगों में भी नाराजगी है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। इस धंधे में कुछ स्थानीय सफेदपोश शामिल हैं, जो पुलिस के करीबी हैं। सूत्रों की माने तो रसोई गैस सिलेंडर में भी शराब भरकर तस्कर बिहार ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed