{"_id":"5d068f3e8ebc3e4d656893fe","slug":"156071096242-50-salempur-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्ट बीजा के नाम चार युवकों से 2.50 लाख हड़पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टूरिस्ट बीजा के नाम चार युवकों से 2.50 लाख हड़पा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूरिस्ट वीजा पर भेजा विदेश, पीड़ितों ने की शिकायत
सलेमपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर टूरिस्ट वीजा देकर जालसाजों ने चार युवकों से करीब ढाई लाख रुपये हड़प लिया। किसी तरह देश पहुंचने पर पीड़ितों ने जालसाज से रुपये मांगे तो उसने इन्कार कर दिया। रविवार को कोतवाली पुलिस से फरियाद की। मामला दूसरे थाना क्षेत्र का बताकर पुलिस ने उन्हें लौटा दिया।
लार थाना के भेवली गांव निवासी रविकांत, बलिया के जितेंद्र, रुद्रपुर थाना के फतेहपुर गांव निवासी हरि निषाद व जोडउरा के मुन्ना चौहान को दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 60-60 हजार रुपये लेकर टूरिस्ट वीजा पर एक एजेंट ने विदेश भेज दिया। वहां जाने के बाद कुछ दिनों तक इन लोगों से एक कंट्रेक्टर ने कार्य कराया, मगर मजदूरी नहीं दी। उल्टे ही इनका वीजा का डेट खत्म होने पर इन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। किसी तरह परिवार के लोगों को सूचना मिली तो पैसे का इंतजाम कर टिकट के लिए पैसे भेजे तो वे लौटे। यहां आने के बाद सभी एजेंट से मिले तो उसने 20 20 हजार रुपये का बाउंस चेक दे दिया। रविवार को पीड़ित कोतवाली पहुंचे और वहां पुलिस से गुहार लगाई। इस संबंध में कोतवाल अरुण कुमार मौर्या ने बताया कि मामला उनके क्षेत्र का नहीं है और इस बारे में किसी ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।