फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीआईबी ने टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

सीआईबी ने टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

Thu, 13 Jun 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
सीआईबी ने टिकट दलाल को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार टिकट दलाल के साथ सीआईबी टीम - फोटो : अमर उजाला
भटनी। सीआइबी भटनी और आरपीएफ ने बरहज बाजार की एक दुकान में गुरुवार को छापा मारकर एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 तत्काल टिकट, आईआरसीटीसी यूजर आईडी पर प्रतिबंधित साफ्टवेयर और 15,347 रुपये बरामद किया गया। अब तक वह 6 लाख रुपये से अधिक के टिकट बेच चुका है।
विज्ञापन

शादी समारोह के समय रेलवे टिकटों की मांग बढ़ गई है। इसके मद्देनजर आरपीएफ गोरखपुर के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन थंडर अभियान के तहत गुरुवार को सीआइबी भटनी के प्रभारी संजय कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने बरहज बाजार के वैभव कटरा में गणपति मोबाइल शॉप में छापेमारी की। यहां ई-टिकट की दलाली करने वाले नंदना वार्ड पश्चमी बरहज निवासी अमित पटेल को गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 से ज्यादा फर्जी टिकट मिले। इसे बनाने में उसने प्रतिबंधित एएनएमएस सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया था। पकड़े गए दलाल ने टीम को बताया कि वह करीब तीन साल से ई-टिकट बेंचता था। अब तक 6 लाख रुपये से अधिक के टिकट बेचने के रिकॉर्ड टीम को मिले हैं। पूछताछ में कई संदिग्धों के नाम प्रकाश में आए हैं। पैसे का लेनदेन गूगल पे, पेटीएम आदि से ऑनलाइन करते हैं, जिससे पकड़े न जा सकें। आरपीएफ ने उसके खिलाफ भटनी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को उसे वाराणसी भेजा जाएगा। टीम में अब्दुल असलम, दिलीप सिंह, सुनील यादव, रमेश यादव, अमित सिंह आदि शामिल रहे। इस बाबत सीआईबी प्रभारी संजय राय ने बताया कि शिकायत मिलने पर छापेमारी की गई है। कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed