{"_id":"5cf6a7ffbdec22071212e61b","slug":"1559668731450-deoria-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपये के अवैध पटाखे बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गौरी बाजार पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
गौरीबाजार। थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव से मंगलवार को पुलिस ने 50 हजार मूल्य के अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर शाम तक मामले की छानबीन चलती रही। पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में अवैध पटाखा बेचने का धंधा किया जा रहा है। इसके आधार पर यूपी 100 पीआरवी के एसआई श्रीनिवास चौहान, कांस्टेबल हरिओम, संजय यादव, गणेश कनौजिया की टीम लक्ष्मीपुर गांव में पहुंची। चिह्नित स्थान पर छापा मारकर एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम इस्माइल अंसारी बताया। उसने बताया कि वह देवरिया सहित कई अन्य स्थानों से थोक भाव में पटाखे खरीदकर आसपास के क्षेत्रों में खुदरा दुकानदारों को सप्लाई करता है। शादी ब्याह से लेकर दीपावली, छठ, ईद आदि त्योहारों पर आतिशबाजी के लिए आपूर्ति करता है। इस कारोबार के लिए उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने एक कमरे में रखा चार बोरे पटाखे व आतिशबाजी का सामान बरामद किया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।