{"_id":"5cf6a7ebbdec22077c3578a1","slug":"155966871120-deoria-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया। कसया रोड पर बैकुंठपुर के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। मृतक सदर कोतवाली के पिपरपाती गांव के रहने थे। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई पूर्ण कर शव का पीएम कराया। पिपरपाती गांव निवासी चतुरानंद प्रसाद (55) पुत्र मथुरा प्रसाद संत विनोबा पीजी कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सोमवार की रात को वह रामपुर कारखाना इलाके में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय उन्हें काफी देर हो गई थी। बाइक से वह कसया रोड पर रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बैकुंठपुर गांव के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। बाइक से गिरकर चतुरानंद गंभीर रूप से जख्मी होकर तड़पने लगे। कुछ लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिवारवाले पहुंच गए। गंभीर हालत देखकर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवारवाले शव लेकर लौट आए। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि हादसे में घायल चतुरानंद की मौत होई। उधर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. असीम सत्यदेव ने मंगलवार को कॉलेज में शोकसभा आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।