फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हौदे में मिला छात्र का शव, हत्या का आरोप

हौदे में मिला छात्र का शव, हत्या का आरोप

Tue, 04 Jun 2019 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
हौदे में मिला छात्र का शव, हत्या का आरोप
शुभम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। बनकटा थानाक्षेत्र के बौलिया पांडेय ग्रामसभा के जगन चक में मंगलवार को पानी के हौदे में कक्षा दो के छात्र की लाश मिली। मासूम अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। परिजनों ने जमीन विवाद में गांव के ही एक व्यक्ति पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सिवान जिले के दरौली थाना अंतर्गत चनउर गांव निवासी चंद्रशेखर मणि का बेटा शुभम मणि (6) क्षेत्र के ही एक पब्लिक स्कूल में कक्षा-2 का छात्र था। मंगलवार की दोपहर में नाना जगदीश पांडेय के घर से 300 मीटर की दूरी पर स्थित घोठे पर जा रहा था। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला। देर शाम वह उसी रास्ते पर एक घर के सामने सड़क किनारे पांच फुट गहरे पानी के हौदे में मृत हाल में मिला। उसके नाक पर चोट का निशान था। शुभम के मौत की खबर सुनते ही आसपास के लोग जुट गए। शुभम को हौदे से बाहर निकालकर परिजन बनकटा पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने पड़ोसी दद्दन पांडेय पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया। ग्रामीणों के मुताबिक जगदीश और दद्दन पांडेय के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। एक पखवाड़ा पहले विवाद भी हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद में शुभम की हत्या कर शव को हौदे में फेंक दिया गया। घटना के बाद जगदीश पांडेय के पक्ष के लोगों ने दद्दन पांडेय के घर के खिड़की दरवाजे तोड़ दिए। मौके पर मिले दद्दन पांडेय की पिटाई की। बचाव में आई पत्नी और बहू को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक बनकटा बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद था। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन


पछाड़ खाकर गिर पड़ी मां, पिता भी सदमे में
शुभम की मौत से घर में कोहराम मच गया है। मां लक्ष्मी देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ी। पति चंद्रशेखर एक तरफ अपने आंसुओं को समेट रहे थे दूसरी ओर पत्नी को संभालने की कोशिश कर रहे थे। नौ वर्षीय बड़ा भाई भी बेबस होकर छोटे भाई को देख रहा था। मां चीखती हुई बार-बार कह रही थी कि हमरे उज्ज्वल के संगे के खेली, हम कैसे जियब। कारुणिक दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed