फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दूसरे के खाते में कर दिया व्यापारी के चेक का भुगतान

दूसरे के खाते में कर दिया व्यापारी के चेक का भुगतान

Sat, 12 Jan 2019 10:38 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
दूसरे के खाते में कर दिया व्यापारी के चेक का भुगतान
देवरिया। आईडीबीआई बैंक में जमा किया गया 2.50 लाख रुपये के चेक का भुगतान धोखाधड़ी से दूसरे अकाउंट में करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को तहरीर देकर व्यापारी ने बैंक कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

देवरिया खास मोहल्ला निवासी व्यापारी सतीश चंद साहनी ने आठ जनवरी को आईडीबीआई बैंक की राघवनगर शाखा में एक कंपनी के खाते में 2.50 लाख रुपये आरटीजीएस करने के लिए जमा किए। बैंक की हड़ताल होने के कारण बैंककर्मी ने अगले दिन आरटीजीएस करने की बात कही और फॉर्म व चेक जमा कर लिया। अगले दिन कंपनी के खाते में रुपये नहीं पहुंचे तो व्यापारी ने बैंक में आकर जानकारी ली। आरोप है कि बैंककर्मी चेक भीड़भाड़ होने के कारण गायब होने की बात कही। मामला बढ़ता देखकर बैंककर्मी ने दूसरा आरटीजीएस फॉर्म भरकर मांगा। 10 जनवरी को दूसरे के अकाउंट में 2.50 लाख रुपये आरटीजीएस हो गया। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद व्यापारी बैंक पहुंचा तो बैंककर्मी टालमटोल करने लगे। इसे कहासुनी भी हुई। पीड़ित ने बैंककर्मियों पर चेक गायब कर धोखाधड़ी से दूसरे के खाते में रकम आरटीजीएस करने का आरोप लगाया। कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि तहरीर मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। आईडीबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक अंबुज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दो दिन बैंक बंद है। बैंक खुलने पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से गायब चेक की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed