{"_id":"6aeb9fb44fcb66e31a0e63cb","slug":"villagers-tried-to-extinguish-the-fire-but-by-then-the-scooter-had-completely-burnt-to-ashes-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-188595-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर के बाहर खड़ी स्कूटी में लगाई आग, जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर के बाहर खड़ी स्कूटी में लगाई आग, जलकर राख
विज्ञापन
फरेंदा। फरेंदा थाना क्षेत्र के आनंदनगर वार्ड-1 में अज्ञात व्यक्ति ने घर के दरवाजे पर खड़ी स्कूटी में आग लगा दी। पेट्रोल डालकर आग लगाए जाने से स्कूटी धू-धूकर जलने लगी। पड़ोसियों के शोर मचाने पर परिजन घर से बाहर निकले। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
वार्ड-1 निवासी सूरज वर्मा की स्कूटी मंगलवार रात घर के सामने दरवाजे पर खड़ी थी। रात करीब एक बजे किसी ने स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। स्कूटी को जलता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर जांच की। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।