फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बिगड़ी तबीयत

बिगड़ी तबीयत

Tue, 01 Jan 2019 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिगड़ी तबीयत
जेल पहुंची फोर्स तो बढ़ गई माफिया की धड़कन
विज्ञापन

रात को बुलानी पड़ी डॉक्टरों की टीम, सामान्य से अधिक मिला बीपी
ईसीजी और शुगर की जांच हुई, जेल में दो घंटे तक रहा अफरा-तफरी का माहौल
नीलांबुज मिश्र
देवरिया। अपने भय और रसूख से दूसरों के दिलों की धड़कन बढ़ाने वाले बाहुबली अतीक की बैरक में रविवार रात भारी फोर्स के साथ जब डीएम-एसपी पहुंचे तो उसकी धड़कनें बढ़ गईं। आनन-फानन में चिकित्सक को बुलाकर उसका चेकअप कराया गया। जांच में बीपी 70 से 190 के बीच पाया गया। शुगर भी बढ़ा हुआ था। करीब एक घंटे तक चिकित्सक अतीक के पास जमे रहे। उधर, जेल के अंदर भी जांच को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा।
जेल में छापेमारी के दौरान जिस समय डीएम और एसपी अतीक से पूछताछ कर रहे थे, उसी समय अचानक उसकी धड़कन बढ़ गई। हालत गंभीर होते देख अफसर भी सकते में आ गए। आनन-फानन में सीएमएस डॉ.छोटेलाल, एसएस द्विवेदी, डॉ.डीके सिंह, रेडियोलॉजिस्ट डॉ.केसी राय को बुलाया गया। उन्होंने जांच में अतीक का बीपी सामान्य से ज्यादा 170/90 और शुगर बढ़ा हुआ पाया। सुरक्षा के लिहाज से उसका ईसीजी भी कराया गया। करीब 12 बजे रात तक डॉक्टरों की टीम जेल के अंदर जमी रही। इस बाबत जेल अधीक्षक डीके पांडेय ने बताया कि अतीक की तबीयत बिगड़ी थी। डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया। अब हालत ठीक है।
विज्ञापन

---
इनसेट
बाहुबली की बैरक में मिला काजू, बादाम का ढेर
देवरिया। बाहुबली अतीक की सात नंबर बैरक में काजू, किशमिश, अखरोट, छुहारा, बिस्किट और फल जरूरत से अधिक मात्रा में रखे मिले। डीएम के पूछने पर जेल अधीक्षक ने बताया कि दो लोग मिलने के लिए इनको लेकर आए थे। डीएम ने जेल अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई और सामग्री को बैरक से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed