फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सौंपा रिपोर्ट

सौंपा रिपोर्ट

Tue, 01 Jan 2019 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
सौंपा रिपोर्ट
रजिस्टर में सिर्फ दो की इंट्री, फुटेज में दिख रहे कई
विज्ञापन

जांच में उजागर हुई जेल प्रशासन की लापरवाही
डीएम के निर्देश पर पांच घंटे तक टीम ने जेल के अंदर की जांच
बंदियों-कैदियों ने नहीं खोली जुबान, सीसीटीवी फुटेज भी मिला गायब
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने के बाद डीएम की ओर से गठित जांच समिति ने देर शाम अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इसमें जेल प्रशासन की कई खामियां सामने आई हैं। सीसीटीवी फुटेज से भी छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। बंदियों से टीम के सदस्यों ने पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।
एडीएम प्रशासन राकेश पटेल के नेतृत्व में गठित टीम सोमवार दोपहर को जेल के अंदर गई। शाम 4 बजे तक टीम ने कई बिंदुओं पर छानबीन की। टीम में एएसपी शिष्यपाल सिंह, सदर एसडीएम रामकेश यादव, सीओ सिटी वरुण मिश्रा, प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्णानंद यादव शामिल रहे। टीम ने 26 दिसंबर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें कई फुटेज गायब मिले। मुलाकाती रजिस्टर में मोहित जायसवाल और सिद्दीकी का नाम दर्ज मिला, लेकिन फुटेज में अतीक की बैरक की ओर आने-जाने वालों की संख्या अधिक दिख रही है। मुलाकाती रजिस्टर में मुलाकातियों का जाने और निकलने का टाइम दर्ज नहीं किया गया है। सजायाफ्ता कैदियों से भी टीम के सदस्यों ने पूछताछ की, लेकिन किसी ने मुंह नहीं खोला।
विज्ञापन

एडीएम ने अपनी रिपोर्ट में सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ की बात कही है। जिस पर डीएम अमित किशोर ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच किसी एक्सपर्ट से कराई जाएगी। वारदात की वजह जेल प्रशासन की उदासीनता है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसी आधार पर जेल कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
शहर में सक्रिय थे अतीक के गुर्गे
देवरिया। जेल में अतीक अहमद के बंद होने के बाद शहर में अतीक के गुर्गों की आवाजाही बढ़ गई थी। शहर के एक खास मोहल्ले में अतीक का चालक और करीबी निवास करते थे और फार्च्यूनर से जेल में आते-जाते थे। सूत्रों की मानें तो जेल में बंद लोगों की मदद भी अतीक करता था, जिससे उनका समर्थन भी उसे मिल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed