फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   केस दर्ज 16-45-08

केस दर्ज 16-45-08

Sat, 06 Oct 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
केस दर्ज 16-45-08
पति, सास-ससुर समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
विज्ञापन

विवाहिता ने चाकू घोंपने और गला दबाकर जान से मारने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज/करुअना। दहेज के लिए विवाहिता के उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत पांच पर केस दर्ज किया है। मामला भलुअनी थाना क्षेत्र के उसरा टोला का है।

उसरा टोला निवासी अंबिका यादव की पुत्री सरोज की शादी 19 मई 2013 को सलेमपुर थाना के सोहनाग स्थित चकिया गांव निवासी श्रीराम से हुई थी। बीते मई माह में उसका गौना हुआ। सरोज का आरोप है कि गौना के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के लोग एक लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। एक अक्तूबर की रात ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए चाकू से वार किए। इसके अलावा गला दबाकर और मिट्टी का तेल डालकर हत्या करने की भी कोशिश की गई। किसी तरह उसकी जान बची। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति श्रीराम, ससुर शुभनारायण, सास सरली देवी, जेठानी इंद्रावती और ननद निर्जला उर्फ उमा पर दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed