फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर

सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर

Wed, 02 May 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर
हादसे में एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन


बारात से लौटते समय हुआ सड़क हादसा
रामपुर कारखाना के अवरही चौराहे की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना के अवरही चौराहे पर बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक किशोर की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के रामपुर दुल्लह गांव के गुड्डू गिरी की रिश्तेदारी हेतिमपुर के गोसाई टोले में है। वहां मंगलवार की रात शादी समारोह था। उसमें शामिल होने उनका बेटा विश्वजीत गिरी (16) अपने दो साथियों शैलेश गिरी (16) और नौशाद (17) के साथ बाइक से गया था। बुधवार की सुबह वापस घर आते समय अवरही चौराहे पर हादसा हुआ। सुबह छह बजे के करीब भटनी दादन गांव के एजाज अहमद सड़क पर टहल रहे थे। इतने में विश्वजीत की बाइक से उनको टक्कर लग गई और उनका पैर टूट गया। उसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सवारी के इंतजार में खड़े टेंपो में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक विश्वजीत गिरी की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस की मदद से अन्य दोनों घायलों को हाटा सीएचसी पहुंचाया गया। नौशाद की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत नाजुक है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार किशोर हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


परिवार की हसरतें बिखर गईं
घर की माली हालत ठीक करने के लिए गुड्डू गिरी सऊदी में काम करते हैं। उनकी चार संतानों में बड़ी बेटी मौसम 18, रेखा 14, रोशनी आठ और देवानंद 10 वर्ष हैं। विश्वजीत ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास किया था। उसके और परिवार ने काफी सपने संजोए थे। मगर ईश्वर को शायद यह मंजूर नहीं था। मां मीना देवी बेटे को खोने के दु:ख में बदहवास हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed