फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हादसे में मजदूर की मौत दो घायल

हादसे में मजदूर की मौत दो घायल

Mon, 05 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मजदूर की मौत दो घायल

विज्ञापन
देवरिया। भीखमपुर रोड पर सोमवार शाम को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं पहने थे डॉक्टर ने घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। नाराज लोगों ने ट्रैक्टर को जलाने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया। 
तरकुलवा थाना क्षेत्र के मुजहना घाट गांव निवासी अनूप मिश्रा शहर के रामगुलाम टोला में मकान का निर्माण करा रहे हैं। सोमवार शाम को निर्माण कार्य खत्म होने के बाद बाइक से दो मजदूरों को लेकर घर जाने के लिए निकले। अभी वह कुछ ही दूर पहुंचे थे कि उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इससे बाइक पर सवार अनूप और दोनों मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सड़क हादसे की खबर मिलते ही मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर जलाने की कोशिश की। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक मजदूर पेंटर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अनूप और दूसरे मजदूर नागेंद्र का प्राथमिक इलाज कर गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


एक घंटे बाद मिली एंबुलेंस 
डॉक्टर ने घायल अनूप मिश्रा और मजदूर नागेंद्र को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जिससे अनूप के घरवाले उन्हें लेकर एंबुलेंस से रवाना हो गए, लेकिन गंभीर रूप से घायल नागेंद्र को एंबुलेंस के इंतजार में एक घंटे तक रुकना पड़ा। हादसे के बाद शहर कोतवाली क्षेत्र के नौतन गांव के लोग पहुंचे और मृतक और घायल मजदूर की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गम में बदली खुशी 
जिला अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि अनूप मिश्रा के निर्माणाधीन घर का आज भूमि पूजन हुआ था। दिन में गांव व घरवालों की भीड़ रही। शाम को हादसा होने से खुशी का माहौल गम में बदल गया। अस्पताल पहुंचीं महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed