{"_id":"5a452e404f1c1b0e788b566c","slug":"151514483264-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण के मामले में एक को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के अपहरण के मामले में एक को जेल
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
थाने में बच्चे से थर्ड डिग्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर के एक मोहल्ले से सगी बहनों के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया, लेकिन दोनों बहनों का अभी पता नहीं चल सका है।
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली सगी बहनें एक सप्ताह पहले गायब हो गईं। दोनों घर से पढ़ने के लिए निकली थी। एक इंटर की छात्रा है तो दूसरी नौंवी में पढ़ती है। जब देर रात तक दोनों घर नहीं पहुंची तो परिवारवालों को चिंता हुई। छात्राओं के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बेटियों के अपहरण होने की आशंका जताई। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवा दिया। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। आखिरकार सर्विलांस के जरिए पुलिस को सफलता मिल गई। गरुणपार के रहने वाले अरशद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय के लिए चालान कर दिया। दोनों छात्राएं अभी बरामद नहीं हो पाई हैं। सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि एक अरशद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों के साथ ही छात्राओं की भी खोज की जा रही है। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।