फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शिक्षक के घर नकदी समेत 2.25 लाख रुपये की चोरी

शिक्षक के घर नकदी समेत 2.25 लाख रुपये की चोरी

Tue, 12 Sep 2017 05:39 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक के घर नकदी समेत 2.25 लाख रुपये की चोरी
देवरिया। सदर कोतवाली के दानोपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते चढ़े चोरों ने आलमारी तोड़कर 25 हजार नकद और दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिए। सुबह जानकारी होने पर परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दानोपुर गांव के रहने वाले नसीब पुत्र शरीफ परिषदीय शिक्षक हैं। गौरीबाजार ब्लॉक के एक जूनियर विद्यालय में उनकी तैनाती है। सोमवार की रात को परिवार के सभी लोग भोजन कर सोने की तैयारी में लगे थे। गर्मी अधिक होने से परिवार के सभी सदस्य बरामदे में सो गए। रात के किसी समय चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। कमरे में रखी आलमारी तोड़कर 25 हजार नकद और दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह परिवार के सदस्य जगे और अंदर गए तो नजारा देखकर दंग रह गए। परिवारवालों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। सीओ सिटी संदीप सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। चोरों की तलाश में मुखबिर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed