फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कार पेड़ से टकराई चार लोग घायल

कार पेड़ से टकराई चार लोग घायल

Sun, 11 Jun 2017 06:11 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
कार पेड़ से टकराई चार लोग घायल
देवरिया। रविवार की दोपहर सोनूघाट के आगे सलेमपुुर रोड पर कार चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं गोरखपुर ओवरब्रिज पर टेंपो की चपेट में आने से युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के पड़री मल्ल गांव निवासी मनोज मल्ल, सुशील मल्ल, शिवमंगल, विनय कार से रविवार की दोपहर सलेमपुर की तरफ जा रहे थे। कोतवाली के सोनूघाट से आगे जैसे की कार आगे बढ़ी चालक ने नियंत्रण खो लिया और गाड़ी बेकाबू होकर किसी पेड़ से टकराई गई। हादसे में सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आननफानन में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर तीन को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि परसिया मल्ल गांव निवासी प्रिंस रविवार को बाइक से देवरिया आ रहे थे। गोरखपुर ओवरब्रिज के पास टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। नेपाल का रहने वाला सूरजा यादव गौरीबाजार इलाके में शनिवार को ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed