फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   15 people have beaten soldier case

सिपाही को पीटने वाले 15 लोगों पर केस

Tue, 15 Nov 2016 10:54 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 15 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
15 people have beaten soldier case
जेल - फोटो : demo pics
देवरिया। सिपाही को पीटकर दीवानी कचहरी लॉकअप से हत्या के आरोपियों को भगाने का प्रयास करने वाले 15 बदमाशों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मौके से पकड़े गए दो युवकों ने पूछताछ में  साथियों के नाम बताए दिए, जो सिपाही को पीटकर भाग गए थे। पेशी के दौरान बंदियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुलाकातियों पर पुलिस नजर बनाए है।

रोहित सिंह हत्याकांड में वर्षों से जेल में बंद छात्रनेता अमित शुक्ला, विनीत शुक्ला को सोमवार को पेशी पर लाया गया था। कचहरी लॉकअप से कोर्ट ले जाते समय अमित शुक्ला के साथी और हत्या में सह अभियुक्तों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पानी की बोतल को लेकर विवाद किया था। मारपीट में सिपाही चंद्रकेश्वर प्रसाद मिश्र घायल हो गए। विवाद की गंभीरता को देख एसपी ने तत्काल कार्रवाई की बात कही। सिपाही चंद्रकेश्चर मिश्र ने थाने में तहरीर दी कि सीसी रोड निवासी रितांशू पुत्र पूर्णप्रकाश, भुजौली कॉलोनी निवासी मकसूदन वर्मा दोपहर को 15 साथियों के साथ कचहरी पहुंचे और गोलबंद होकर हत्यारोपी अमित शुक्ला और उनके साथियों को भागने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर सरकारी काम में बाधा डालते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रितांशू और मकसूदन को मौके से पुलिस ने पकड़ लिया। अन्य बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में दो नामजद सहित 15 लोगों पर केस दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान मौके से गिरफ्तार लोगों ने साथियों के नाम बताए हैं। वह भी रोहित सिंह हत्याकांड में शामिल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी में लगी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed