फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मार्निंग वॉक पर निकले शिक्षक की हत्या

मार्निंग वॉक पर निकले शिक्षक की हत्या

Sun, 04 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
मार्निंग वॉक पर निकले शिक्षक की हत्या
मॉर्निंग वॉक पर निकले शिक्षक की हत्या
विज्ञापन

रामपुर कारखाना।
निजी स्कूल के संचालक का शव पटनवा पुल के पास झाड़ी में मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले। परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा कर रहीं हैं। स्कूल संचालक सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस हत्या और हादसे के बीच उलझी नजर आ रही है। अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

सिरसिया गांव के महदेवा टोला निवासी राममिलन यादव प्राइवेट शिक्षक थे। कोटवा मोड़ पर उनका स्टूडेंट लाइफ ट्यूटोरियल नाम से स्कूल है। वह थाने के बगल में कोचिंग में भी पढ़ाते थे। कोटवा मोड़ के विद्यालय पर मां के साथ रहते थे। जबकि पत्नी थोड़ी दूर पर स्थित गांव महदेवा टोला में रहती हैं। राममिलन रविवार की सुबह पांच बजे स्कूल से मार्निंग वॉक के लिए निकले। आठ बजे तक जब वह नहीं पहुंचे तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। शिक्षक का मोबाइल घर पर था। सुराग नहीं मिलने पर दस बजे के करीब थाने में उनके गायब होने की सूचना दी। 12 बजे के करीब राममिलन का बेटा निक्कू पटनवा पुल के समीप पहुंचा। कसया रोड के किनारे झाड़ी में राममिलन का शव पड़ा था। शरीर पर बनियान और अंडरवियर था। लुंगी थोड़ी दूर पर थी। बेटे ने पिता की हत्या की सूचना घरवालों को दी। आधे घंटे में ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, सीओ अजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। शिक्षक की पत्नी निर्मला देवी ने हत्या की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि शिक्षक की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार कर रही है। एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह साफ हो जाएगी। उधर, मामला पेचीदा होने के कारण राममिलन के पोस्टमार्टम में डॉक्टरों के पैनल का गठन हुआ है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed