फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कब्रिस्तान का निर्माण रोका, तनाव

कब्रिस्तान का निर्माण रोका, तनाव

Sat, 03 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान का निर्माण रोका, तनाव
कब्रिस्तान की दीवार बनाने को लेकर तनाव
विज्ञापन

गौरीबाजार।
धनौती गांव में कब्रिस्तान की चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने निर्माण रोक दिया। इससे तनाव हो गया। मामला बिगड़ते देखकर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस की मौजूदगी में कई घंटे तक चली पंचायत के बाद भी दोनों समुदाय पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। रमजान के मौके पर माहौल न बिगड़ने पाए, इसे देखते हुए पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। एक समुदाय के लोगों का कहना है कि चहारदीवारी के निर्माण से गांव में रास्ता बाधित हो जाएगा। जबकि दूसरे समुदाय का कहना है कि चहारदीवारी न होने से कब्रिस्तान में जानवर घुस जाते हैं।
धनौती गांव में चार बीघे में कब्रिस्तान है। इसमें दो बीघे जमीन ग्राम समाज की है। बाकी दो बीघा जमीन मुस्लिम समाज के लोगों ने कब्रिस्तान के निर्माण के लिए दी है। बताया जा रहा है कि ग्राम समाज के नाम पर दर्ज जमीन पहले किसी हिंदू की थी। शनिवार की सुबह नौ बजे एक समुदाय के लोग कब्रिस्तान की चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। यह खबर लगते ही दूसरे समुदाय के करीब 200 लोग मौके पर पहुंच गए। निर्माण को लेकर वाद-विवाद होने लगा। मामला बिगड़ते देखकर किसी ने यूपी-100 को सूचना दे दी। तनाव बढ़ने की आशंका देख आनन-फानन एडिशनल एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम सदर, तहसीलदार और कानूनगो भी पहुंचे। दोनों समुदायों के लोगों को बुलाकर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। कई घंटे तक पंचायत चली लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। ग्राम प्रधान रुखसाना का कहना है कि 1977-78 में गांव के पूर्वी हिस्से में चार बीघे में कब्रिस्तान का निर्माण हुआ था। चहारदीवार टूट गई थी, उसी का निर्माण हो रहा था। जबकि दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है कि चहारदीवारी के निर्माण से गांव में आने-जाने का रास्ता बाधित हो जाएगा। एसडीएम सदर राकेश सिंह का कहना है कि समाधान न निकलने पर फिलहाल निर्माण रोक दिया गया है। दोनों समुदायों के लोगों को बैठाकर फिर बातचीत की जाएगी। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

धनौती से पीएसी हटाने की मांग
देवरिया। धनौती-गौरीबाजार के कब्रिस्तान की दीवार का निर्माण रोकने पर नेताओं ने नाराजगी जताई है। कहा कि गांव से अविलंब पीएसी हटाई जाए। बसपा के जिला उपाध्यक्ष मुमताज अली ने कहा कि कब्रिस्तान का निर्माण हो रहा था। गांववालों को कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन भाजपा नेता दखल देकर माहौल खराब करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed