फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शराबी ने अस्पताल में मचाया उत्पात, केस दर्ज

शराबी ने अस्पताल में मचाया उत्पात, केस दर्ज

Sat, 23 Feb 2019 10:43 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
शराबी ने अस्पताल में मचाया उत्पात, केस दर्ज
doctor
देवरिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार की रात नशे की हालत में पहुंचे एक युवक ने उत्पात मचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को मारने के लिए दौड़ा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीचबचाव किया। ईएमओ की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बरपार गांव निवासी रामप्रवेश यादव 35 शुक्रवार की रात तीन बजे के बाद नशे की हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर पहुंचा। चिकित्सकों ने अभी इलाज शुरू किया था कि उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. नागेंद्र कुमार को मारने के लिए दौड़ा लिया। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने डायल-100 पर सूचना दी। पुलिस ने रामप्रवेश को हिरासत में ले लिया। ईएमओ डॉ. नागेंद्र कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रामप्रवेश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल शिववचन यादव का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर आए दिन विवाद की घटनाएं होती रहती हैं। यहां 24 घंटे होमगार्ड की ड्यूटी रहती है, लेकिन वे विवाद को शांत नहीं करा पाते हैं। शुक्रवार की रात को भी इमरजेंसी में बवाल कर रहे युवक को होमगार्ड जवान पकड़ नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed