फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस ने प्राचार्य समेत नौ लोगों पर 107/16 की कार्रवाई किया

पुलिस ने प्राचार्य समेत नौ लोगों पर 107/16 की कार्रवाई किया

Mon, 03 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने प्राचार्य समेत नौ लोगों पर 107/16 की कार्रवाई किया
प्राचार्य और छात्रसंघ अध्यक्ष समेत नौ लोग पाबंद
विज्ञापन


बीआरडीपीजी कॉलेज की जमीन को लेकर चल रहा विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज की जमीन के मुद्दे को लेकर चल रहा मामला बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने संगीन मामला बताते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. कमलापति प्रजापति और छात्रसंघ अध्यक्ष जयसिंह यादव समेत नौ लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर दिया है। इसकी रिपोर्ट पुलिस ने एसडीएम को भेज दिया है।

वर्ष 1954 में बीआरडीपीजी कॉलेज को जमीन आवंटित हुई थी। जिला प्रशासन ने करीब 28 एकड़ जमीन को अपना बताते हुए कॉलेज का आवंटन रद्द कर दिया। इसके विरोध में छात्र नेता और कई राजनीतिक दलों के लोग लामबंद है। पिछले दिनों छात्रों ने कॉलेज के सामने सड़क जाम भी किया था। इसके बाद बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा था। मामले की गंभीरता और आंदोलन की आंच तेज होती देख कोतवाली पुलिस ने प्राचार्य डॉ. कमलापति प्रजापति, पैकौली गांव निवासी छात्रसंघ अध्यक्ष जयसिंह यादव, श्रवण शर्मा, प्रिंस जायसवाल, मनीष पटेल, बलराम यादव, अभिषेक यादव, बृजकुमार यादव, रविशंकर नाथ त्रिपाठी पर 107/16 की कार्रवाई किया है। एसडीएम को भेजे गए रिपोर्ट में पुलिस ने कहा है कि इन लोगों की वजह से माहौल और बिगड़ सकता है। इनके खिलाफ एक लाख तक जुर्माना तय किया जाए, ताकि आगे किसी भी प्रकार का कोई विवाद या घटना होता है तो कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माने की धनराशि वसूली जाए। इस बाबत कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि एहतियात के तौर पर नौ लोगों पर शांतिभंग आशंका की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed