{"_id":"5bc61ba6bdec22693d1207c7","slug":"141539709862-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवान से विवाद करने वाला युवक गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीआरडी जवान से विवाद करने वाला युवक गया जेल
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सुभाष चौक पर टेंपो से सवारी उतारने पर पीआरडी जवान से भिड़े युवक को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है। उस पर सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है। वह सदर कोतवाली के रघवापुर गांव का रहने वाला है।
एसपी एन. कोलांची सोमवार को मालवीय रोड में बैंकों की जांच करने जा रहे थे। उसी दौरान सुभाष चौक पर एक टेंपो में आगे की सीट पर तीन सवारी बैठी मिली। यह टेंपो रामपुर कारखाना की ओर जा रहा था। यातायात ड्यूटी में तैनात पीआरडी जवान कमलेश यादव ने आगे बैठे रघवापुर के मदरसन गोंड को नीचे उतार दिया था। इससे गुस्साए मदरसन ने उसकी पिटाई कर दी थी। टीएसआई रामवृक्ष यादव ने किसी तरह मामले को शांत कराया था। बाद में मदरसन अपने पांच साथियों संग टीएसआई को खोजते हुए गोरखपुर ओवरब्रिज तक पहुंचा और वहां फिर विवाद किया। पीआरडी जवान कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने मदरसन गोंड के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया। सदर कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि दो अज्ञात लोगों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।