फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आईटीआई छात्र पर जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती

आईटीआई छात्र पर जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती

Fri, 30 Mar 2018 10:46 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई छात्र पर जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती
मनीष्ा - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। आईटीआई के छात्र पर मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया। साजिश के तहत छात्र को कॉलेज से बुला कर बंधक बना पिटाई की। घटना में छात्र के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया है। सिर में भी गंभीर चोट आई है। छात्र के पिता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

महुआडीह चौकी क्षेत्र के जंगल बेलवा गांव निवासी सुभाष प्रजापति का 18 वर्षीय बेटा मनीष गोरखपुर के एक प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है। एक सप्ताह पहले ही वह कॉलेज के लिए गोरखपुर गया है। बृहस्पतिवार की रात गांव के आधा दर्जन आरोपियों ने रंजिश के चलते मोबाइल फोन से बात कर मनीष को घर बुलाया। मनबढ़ों ने मनीष से उसके घर किसी के बीमार होने की जानकारी दी। झांसे में आकर मनीष गोरखपुर से रात में गांव पहुंचा। मनीष ने आने के इंतजार में आधा दर्जन लोग गांव के बाहर घात लगा कर बैठे थे। हमलावरों ने मनीष पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि छात्र की बंधक बनाकर पिटाई की गई। इसी दौरान शोर सुनकर गांववाले घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी मनीष को सड़क के किनारे फेंक कर भाग गए। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे और मनीष को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की शाम मनीष के पिता ने थाने पहुंच कर छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ राय साहब यादव ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed