फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बाइक की टक्कर से युवक की मौत

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 26 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
अंगुर निषाद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रामलक्षन। लुअठही गांव के पास रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल युवक की सोमवार की सुबह मौत हो गई। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। सुबह नौ बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सड़क पार करते समय वह रुद्रपुर की ओर से जा रही एक बाइक की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर गांव का अंगूर निषाद (28 वर्ष) रविवार की शाम करीब छह बजे लुअठही चौराहे से सामान लेकर घर जा रहा था। सड़क पार करते समय रुद्रपुर की तरफ से आ रही बाइक ने उसकी टक्कर हो गई। बाइक से टक्कर होने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था मे परिवार के लोग उसे रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर दिया। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अंगूर के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी संध्या और तीनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में बड़ा अंगूर परिवार का कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार के भरण-पोषण की समस्या आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed