फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दंपती के शव को सड़क पर रख लगाया जाम 19-17-12

दंपती के शव को सड़क पर रख लगाया जाम 19-17-12

Thu, 30 Nov 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
दंपती के शव को सड़क पर रख लगाया जाम 19-17-12
प्रतापपुर भवानी छापर मार्ग के बलुअन चौराहे पर हत्यारो की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर लोगो ने सडक जाम कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
प्रतापपुर। खामपार थाने के ग्राम बांसदेव उर्फ गोबरही में जमीन के विवाद में गोलियों से भूनकर दंपती की हुई हत्या से नाराज गांववालों ने गुरुवार की भोर में शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आला अधिकारी जाम लगाए लोगों के मान-मनौव्वल में जुट गए। करीब पांच घंटे बाद मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। इसके बाद दोनों शवों का एक चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पांच डिस्मिल जमीन के लिए चल रही अदावत में 28 नवंबर को 50 वर्षीय रामदरश यादव की पट्टीदारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीचबचाव करने आई पत्नी इंदू देव को भी गोलियों से भून दिया था। बेटी रिंकू भी घायल हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव देर रात गांव लाया गया। पुलिस चाहती थी कि रात में ही अंतिम संस्कार हो जाए। मगर परिजनों ने सुबह अंतिम संस्कार करने की बात कही। गुरुवार की भोर में पांच बजे परिजन और गांव के लोग शव लेकर बलिवन चौराहे पर पहुंच गए। लोगों का नेतृत्व सपा नेता श्यामदेव यादव कर रहे थे। थोड़ी देर बाद सपा विधायक आशुतोष उपाध्याय भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। पांच घंटे जाम के बाद एसडीएम संजीव यादव और सीओ सीताराम के समझाने पर परिजनों ने छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिनमें परिवार की सुरक्षा, असलहे का लाइसेंस, 20 लाख की आर्थिक मदद और बेटे व बेटियों को शिक्षा की व्यवस्था आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed