{"_id":"5a19a4924f1c1b70548bf7e6","slug":"141511629970-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 3562 पुलिसकर्मी कराएंगे निकाय चुनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में 3562 पुलिसकर्मी कराएंगे निकाय चुनाव
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्र पर जाने की लिए राजकीय इंटर कॉलेज में बाहर से आयी फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नगर अध्यक्ष और सदस्य चुनने के लिए जिले में आज मतदान होगा। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 3562 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एसपी, एएसपी और सभी सीओ जिले में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे।
जिले में दो नगर पालिका परिषद और नौ नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए आज सुबह से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान के दिन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए 11 इंस्पेक्टर, 300 पीएसी जवान, 125 सीआईएसएफ जवान, 257 सब इंस्पेक्टर, 1330 कांस्टेबल, 1500 होमगार्ड्स और 39 मुख्य आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी राकेश शंकर, एएसपी सुरेंद्र बहादुर, सीओ सिटी संदीप सिंह समेत सभी सीओ अपने-अपने इलाकों में भ्रमण करते रहेंगे। एसपी राकेश शंकर ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में जिले के अलावा अन्य जिले से आई पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान के दिन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों के साथ वह खुद जिलेभर की नगर पालिका और नगर पंचायतों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहेंगे।