फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बदमाशो ने मारपीट कर नकदी व बाइक लूटा

बदमाशो ने मारपीट कर नकदी व बाइक लूटा

Sun, 01 Oct 2017 05:07 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
बदमाशो ने मारपीट कर नकदी व बाइक लूटा
भटनी (देवरिया)। रिश्तेदार के घर जा रहे युवक की पिटाई कर घायल कर दिया। उसके पास से आठ हजार नकदी सहित मोबाइल व बाइक लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बिहार की ओर भाग निकले। तरकुलवां थाना क्षेत्र के रामपुर अवस्थी गांव निवासी अवधेश प्रसाद शुक्रवार की रात भटनी थाना क्षेत्र के खोरीबारी मठिया टोला पर अपने बुआ के घर जा रहा था। अभी वह लक्ष्मीपुर बाजार के समीप पहुंचा था कि एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक को रोका। बाइक रूकते ही दो बदमाशों ने उसकी बाइक की चाभी जबरन निकाल लिया। इसका विरोध करने पर अवधेश को मारने पीटने लगे। उसके पास मौजूद आठ हजार नकद, एटीएम कार्ड, पैनकार्ड, तीन मोबाइल, ड्राइवरी लाइसेंस और बाइक लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लिया। इस बावत एसओ बृजेश द्विवदी ने बताया कि सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed