फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   14 schools were closed to vehicles

14 स्कूल वाहनों को बंद कराया

Fri, 20 Jan 2017 11:29 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 20 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
14 schools were closed to vehicles
बच्चे खिड़की से झांकते नजर आए तो पुलिसवालों ने बच्चों को समझाया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। एटा में हुए हादसे में 13 छात्रों की मौत के बाद जिला प्रशासन जाग गया है। शुक्रवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्कूल वाहनों की जांच की। मानक के विपरीत चल रहे 14 वाहनों को बंद कराया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसके सिंह ने शुक्रवार की सुबह से स्कूल वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


छात्रों को लेकर आने-जाने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की गई। उन्होंने बताया कि नौ बस मानक के विपरीत चल रहे थे। सीट पर दो की जगह तीन या चार बच्चों को बैठाया गया था। 39 सीट की बस में 50 से अधिक छात्रों को बैठाया गया था। दो जीप भी स्कूल के बच्चों को ढोते मिले। दो मारुति वैन और एक सूमो मानक के विपरीत बच्चों को बैठाया था। कई वाहनों का फिटनेस प्रमाण-पत्र भी नहीं था। इन सभी को बंद कर दिया गया। कुछ को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। तमाम अभिभावकों ने अब इस तरह की शिकायत की है।
विज्ञापन


मानक के विपरीत चलने वाले हर स्कूल वाहन को बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा सदर कोतवाल विजय सिंह गौर और टीएसआई रामवृक्ष यादव ने सिविल लाइंस, मालवीय रोड और सुभाष चौक पर स्कूल वाहनों की चेकिंग की। छात्रों की वजह से इन वाहन चालकों को चेेतावनी देकर छोड़ा गया। छात्रों को लेकर आने-जाने वाले रिक्शा और ठेेले वालों को भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed