{"_id":"5bf1a543bdec22694123de3f","slug":"131542563139-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना के कार्ड बितरण में पैसा लेने का आरोप, बीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयुष्मान योजना के कार्ड बितरण में पैसा लेने का आरोप, बीडियो वायरल
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्डेन कार्ड के लिए रुपये वसूलने का वीडियो वॉयरल
हरैया वार्ड में की जा रही 100 से 200 रुपये की वसूली
भाजपा नेता के विरोध पर बंद हुई वसूली, एसीएमओ से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड वितरण में सभासद पति की ओर से रुपये वसूलने का वीडियो वॉयरल हुआ है। इसमें एक स्वास्थ्यकर्मी के परिवार के सदस्य के शामिल होने की चर्चा है। भाजपा नेता ने इसकी शिकायत सीएचसी के अधीक्षक से की है। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची है।
नगर के हरैया वार्ड में गोल्डेन कार्ड सभासद पति रविवार को वितरण कर रहा था। इसके एवज में 100 से 200 रुपये गरीबों से वसूल रहा था। रुपये देने में असमर्थ दलित वर्ग के लोगों ने विरोध किया तो गोल्डेन कार्ड नहीं दिया और सूची से नाम हटवाने की धमकी देने लगा। इसकी सूचना दलित बस्ती के लोगों ने भाजपा नेता त्रिपुणायक विश्वकर्मा को दिया। मौके पर भाजपा नेता पहुंचे तो सभासद पति गोल्डेन कार्ड के बदले रुपये वसूल रहा था। भाजपा नेता ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। इसकी शिकायत सीएचसी के प्रभारी व एसीएमओ डा. सुरेंद्र सिंह से मोबाइल पर की। भाजपा नेता के विरोध के बाद सभासद पति ने कुछ लोगों का रुपये वापस किया और वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी के परिवार का सदस्य वहां से फरार हो गया। एसीएमओ डा. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हरैया वार्ड का इलाका एएनएम माधुरी तिवारी का है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।