फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   युवती को मारी गोली, रेफर

युवती को मारी गोली, रेफर

Mon, 26 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
युवती को मारी गोली, रेफर
मनसा - फोटो : अमर उजाला
बरहज। देवी स्थान से मां के साथ कड़ाही चढ़ाकर घर जा रही युवती को एक युवक ने सरेशाम गोली मार दी। लोगों का कहना है कि युवक, युवती को परेेशान और एकतरफा प्यार करता था।
विज्ञापन

तिवारीपुर की मनसा गुप्ता (24) पुत्री पारसनाथ मां माधुरी के साथ सोमवार की देर शाम गनपत सब्जी मंडी के समीप देवी स्थान पर कड़ाही चढ़ाने गई थी। भाई पुरुषोत्तम भी बाइक से गया था। वह मां के साथ पैदल सहदेव विशाता गली के रास्ते घर जा रही थी। इसी बीच खाली स्थान पर खेत में पहले से खड़े एक युवक ने उसे रोक कर कुछ कहना चाहा। युवती के भला-बुरा कहने पर युवक तमंचे से फायर झोंक कर भाग खड़ा हुआ। मनसा के सीने और पेट में गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़ी। घटना होता देख लोग दौड़ पड़े। सरेशाम युवती को गोली मारे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन युवक फरार हो गया। प्रभारी इंस्पेक्टर जेपी सिंह यादव ने बताया कि घायल युवती को इलाज के लिए भेजवाया गया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल में युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। एएसपी सुरेंद्र बहादुर ने जिला असपताल पहुंच कर युवती से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed