फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घटतौली के मामले में तौल लिपिक पर केस

घटतौली के मामले में तौल लिपिक पर केस

Mon, 29 Jan 2018 11:38 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
घटतौली के मामले में तौल लिपिक पर केस
जेल
तरकुलवा। क्षेत्र के बंजरिया गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली को लेकर किसानों ने रविवार को हंगामा कर तौल लिपिक को बंधक बना लिया था। सचिव की जांच में घटतौली की शिकायत सही मिली। इसके बाद लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने तौल लिपिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल प्रतापपुर का बंजरिया में दिसंबर में तौल केंद्र शुरू हुआ। शुरू से किसानों को घटतौली किए जाने का शक था। किसानों ने इसकी शिकायत तौल लिपिक से भी की थी। रविवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस के सामने तौल कराया तो घटतौली सही निकली। सूचना पाकर पहुंचे गन्ना समिति देवरिया के सचिव ने भी जांच की और शिकायत सही मिली। उन्होंने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों की दी। उच्चधिकारियों के निर्देश के बाद तरकुलवा थाने में तौल लिपिक के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने तौल लिपिक संतोष यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed