{"_id":"5b648dc84f1c1bde6d8b606b","slug":"121533316552-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी करने वाली महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी करने वाली महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार
नकली हार देकर सोने व चांदी का ले लिया था जेवर
शहर में सक्रिय है जालसाज महिलाओं का गिरोह
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर में इलाज के लिए आई महिला को नकली हार देकर सोने और चांदी का जेवर जालसाज महिला ने ले लिया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था और शहर में सक्रिय जालसाज महिलाओं की तलाश कर रही थी। इसमें शामिल एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी राजेश की पत्नी पिंकी एक सप्ताह पूर्व इलाज कराने के लिए देवरिया आई थी। सुभाष चौक पर दो महिलाओं से इनकी मुलाकात हुई। जालसाज महिलाएं अपने झांसे में पिंकी को फंसा ली और उसका मांगटीका, मंगलसूत्र, टप्स, अंगूठी आदि जेवर ले लिया और इसके बदले में नकली सोने का हार दे दिया। घर जाने के बाद हार नकली होने की जानकारी महिला को हुई। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मगदहिया निवासी मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से नकली हार, चूड़ी, मांगटीका आदि सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। कोतवाल ने बताया कि महिला को जेल भेज दिया गया है। गिरोह में शामिल अन्य जालसाज महिलाओं की तलाश की जा रही है।