फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन

Fri, 01 Jun 2018 11:30 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन
एसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठी मदनपुर थाना के करायल शुक्ल गांव की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मदनपुर थानाक्षेत्र के करायल शुक्ल गांव के लोगों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने प्रर्मेंद्र कन्नौजिया के हत्यारों को बचाने का आरोप मदनपुर पुलिस पर लगाया। एसपी रोहन पी कनय ने ग्रामीणों को 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण वापस लौटे।
विज्ञापन

मदनपुर थानाक्षेत्र के करायल शुक्ल गांव निवासी प्रर्मेंद्र कन्नौजिया (27) पुत्र मोती कन्नौजिया की 15 मई को हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके शव को राप्ती नदी में फेंक दिया था। दो दिन बाद उसका शव मिला। मृतक के भाई भोलू कन्नौजिया की तहरीर पर मदनपुर पुलिस ने बभनी गांव निवासी राममिलन मिश्र और उसके मामा के लड़के दीपक पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को एसपी कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि मदनपुर पुलिस हत्यारोपी को आठ दिन पहले पकड़ चुकी है। उसे थाने में ही बैठाया गया है। वह थाने में आराम से रह रहा है। मोबाइल आदि का प्रयोग भी कर रहा है। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि सत्ताधारी दल के एक विधायक के कहने पर पुलिस उसे जेल नहीं भेज रही है। हत्या की वजह रुपये का लेन-देन बता रहे थे। सैकड़ों की संख्या में आए गांववालों का कहना था कि पुलिस दबाव में काम कर रही है। एसपी रोहन पी कनय ने प्रदर्शनकारियों को शांत करते हुए आश्वस्त किया कि 14 घंटे में कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मातहतों ने गांववालों को समझाकर शांत कराया। गांववाले कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को आने की बात कह चले गए।
विज्ञापन

इनसेट में-
शुक्रवार को ही था प्रर्मेंद्र का ब्रह्मभोज
देवरिया। करायल शुक्ल गांव निवासी प्रर्मेंद्र कन्नौजिया की हत्या के दो दिन बाद नदी में शव मिला था। शुक्रवार को ही उसका ब्रह्मभोज का कार्यक्रम था। प्रर्मेंद्र के मासूम बच्चे, पत्नी, पिता और अन्य को लेकर गांववाले एसपी कार्यालय प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed