फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आग में जलकर नवविवाहिता की मौत

आग में जलकर नवविवाहिता की मौत

Mon, 28 Aug 2017 05:11 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
आग में जलकर नवविवाहिता की मौत
मईल (देवरिया)। घर के अंदर आग में जलकर एक नवविवाहिता की मौत हो गई। उसकी जीभ बाहर निकली थी। इसकी खबर मिलते ही मायके वाले पहुंच गए और दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। घटनास्थल पर फोर्स के साथ पहुंचे बरहज सीओ ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी भोला की 24 वर्षीय बेटी बबली की शादी 16 फरवरी-2017 को मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी निर्भय मिश्रा के साथ हुई थी। अहमदाबाद किसी फैक्ट्री में निर्भय काम करता है। शादी के कुछ माह बाद वह चला गया। घर पर बबली सास, ननद और देवर के साथ रहती थी। सोमवार को अल सुबह बलली बुरी तरह घर में जलकर मर गई। ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि चाय बनाते समय स्टोव फट गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे सीओ वरूण मिश्र ने ससुराल और मायके वालों से घटना की जानकारी लिए। एसओ राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मायके वाले दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed