फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रामपुर कारखाना में छेड़खानी को लेकर दो जगहों पर विवाद

रामपुर कारखाना में छेड़खानी को लेकर दो जगहों पर विवाद

Sat, 20 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना में छेड़खानी को लेकर दो जगहों पर विवाद
छेड़खानी को लेकर दो जगहों पर विवाद
विज्ञापन

देवरिया। रामपुर कारखाना के दो जगहों पर छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। एक जगह तो चौराहे के लोगों ने युवकों को दौड़ाकर पीटा। वहीं दूसरी जगह पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।
रामपुर कारखाना के पिपरा मदन गोपाल चौराहे पर शुक्रवार की रात को छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। वहीं, इसी थानाक्षेत्र के डुमरी चौराहे पर बृहस्पतिवार को आठ-नौ बाइक सवार 25 से अधिक युवक पहुंचे। यहां चाट खा रही एक युवती से छेड़खानी करने लगे। यह देखकर चौराहे के दुकानदारों ने प्रतिरोध कर दिया। इस पर युवक दुकानदारों से विवाद करने लगे। चौराहे के सभी दुकानदार लाठी-डंडा लेकर युवकों को दौड़ा लिए। किसी तहर युवकों ने भागकर जान बचाई। काफी देर तक इस चौराहे पर सन्नाटा पसरा रहा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन



संदिग्ध हालात में वृद्धा का शव मिला
खुखुंदू। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर टड़वा टोले के समीप शुक्रवार की देर शाम एक मकान के बरामदे से संदिग्ध हालात में वृद्धा का शव मिला। उसकी उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। काफी कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वृद्ध महिला को अक्सर क्षेत्र में भिक्षाटन करते देखा जाता था। शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसकी सामान्य मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में चार महिलाओं सहित छह घायल
खुखुंदू। आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर हुई मारपीट में दोनों तरफ से तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। एक अन्य मामले में एक महिला घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरवा उपाध्याय के टड़वा टोला में आपसी कहासुनी में शुक्रवार की शाम राजकुमार और लक्ष्मण के परिवार के बीच मारपीट होने लगा। इसमें राजकुमार, उसकी पत्नी अनीता देवी और लड़की प्रमिला घायल हो गई। राजकुमार और अनीता को गंभीर चोटें आई है। दूसरे पक्ष से लक्ष्मण और उसकी पत्नी खुशबू घायल हुई है। दूसरी मारपीट की घटना रुपई गांव की है। हिस्सा को लेकर मजीदा खातून को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। एसओ भूपेंद्र सिंह ने कहा तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed