{"_id":"5a661b384f1c1b7b268b5c15","slug":"11516641080-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे गार्ड पर दुष्कर्म का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे गार्ड पर दुष्कर्म का केस दर्ज
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Demo Photo
भटनी। शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने के मामले में सोमवार को पुलिस ने रेलवे गार्ड आशुतोष गुप्ता पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।
रेलवे गार्ड के खिलाफ भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने 9 जनवरी को एसपी से शिकायत की थी। उसने देवघाट गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। एसपी के आदेश के बाद भी युवती को थाने का चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ा। इससे परेशान होकर युवती एक महिला संगठन के पास पहुंची और थाने में धरने पर बैठ गई। इसके बाद थाने में पंचायत हुई और रेलकर्मी युवती से शादी को राजी हो गया, लेकिन शादी के दिन उसने युवती की पूर्व में कहीं और शादी होने की बात कहकर पेंच फंसा दिया।
रविवार रात पीड़िता ने न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की धमकी दे दी। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने रेलकर्मी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी आशुतोष गुप्ता रेलवे में गार्ड के पद पर छपरा में तैनात है। 8 फरवरी को उसकी शादी कहीं और तय होने पर युवती फरियाद लेकर एसपी के पास पहुंची। एसओ जेपी यादव ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी रेलकर्मी पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।