फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कच्ची शराब के खिलाफ प्रदर्शन

कच्ची शराब के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 10 Feb 2019 10:34 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब के खिलाफ प्रदर्शन
कच्ची शराब बंद करवाने के लिए उदयपुरा की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
बरियारपुर। कच्ची शराब से हो रही मौत से गांव की महिलाएं आशंकित हैं। रविवार को कोतवाली क्षेत्र के उदयपुरा गांव की महिलाओं ने कच्ची शराब के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अवैध शराब धंधेबाजों पर लगाम लगाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सड़क पर उतरी मुसहर बस्ती की महिलाओं ने स्थानीय पुलिस पर कच्ची के कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान दुलारी देवी ने कहा कि कुछ सिपाही अपने आप को आबकारी विभाग का बताकर अवैध कार्यों में लिप्त लोगों से मिलकर धन उगाही कर रहे हैं। गांव में कच्ची शराब से सात साल में करीमन, जवाहिर, आकाल, रामचंद्र, मोती, रामबालक, सुग्रीव, रामसागर, उत्तम, रुदल, रामसरीफ, झबर, सहित 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है। गांव में शराब बिकने के चलते सुबह से लेकर देर रात तक पियक्कड़ों का जमावड़ा लगा रहता है। आए दिन महिलाओं को छेड़खानी का शिकार होना पड़ता है। घेवनी देवी ने कहा कि कच्ची शराब बिक्री होने से पुरुषों की सारी कमाई दारू में उड़ जा रही है। घर खर्चा चलाने में दिक्कत हो रही है। बच्चे पढ़ लिख नहीं पा रहे। शराब बिक्री बंद नहीं किया गया तो सिसवा-देवरिया मार्ग जाम किया जाएगा। इस दौरान बबनती, निर्मला, लालसा, लचिया, संगीत, जिरिया, कलावती, अनीता आदि मौजूद रही। इस पर सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि वहां शराब बनने की जानकारी नहीं थी, जल्द ही टीम भेज कर शराब कार्रवाई कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed