{"_id":"5c4f39e7bdec22121f03012b","slug":"111548696039-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू के साथ आरोपी को थाने लेकर पहुंचे छात्र-शिक्षक, किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू के साथ आरोपी को थाने लेकर पहुंचे छात्र-शिक्षक, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी को थाने लेकर पहुंचे छात्र-शिक्षक, प्रदर्शन
महराजा इंटर कॉलेज शेरवां बभनौली का मामला
युवक पर बाइक से पेट्रोल चुराने और फब्तियां कसने का आरोप
तीन किलोमीटर पैदल नारेबाजी करते हुए आरोपी को लेकर पहुंचे थे थाने
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। इलाके के एक कॉलेज में विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने बाइक से पेट्रोल चुराते हुए एक युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि वह चाकू लिए हुए था। उधर प्रधानाचार्य का कहना है कि कॉलेज की छात्राओं को देखकर आरोपी फब्तियां कसता है। सोमवार को प्रधानाचार्य के नेतृत्व में कॉलेज के छात्र-छात्राएं तकरीबन तीन किलोमीटर पैदल नारेबाजी करते हुए आरोपी को लेकर थाने पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ।
महाराजा इंटर कॉलेज शेरवां बभनौली में सोमवार को इंटर के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच एक युवक बाइक खड़ी कर एक छात्र की बाइक से पेट्रोल निकालने लगा। कॉलेज के एक स्टॉफ की नजर उस पर पड़ गई। उसने प्रधानाचार्य लालजी यादव को बताया। कॉलेज के स्टॉफ जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक भागने लगा। उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि आरोपी युवक को कॉलेज कैंपस में लाया गया और तलाशी ली गई तो उसके पास एक चाकू मिला। फटकार लगाने के बाद जब उसे छोड़ने की बात आई तो छात्राएं उठ खड़ी हुईं और बताया कि आरोपी उनको देख फब्तियां कसता है। इसकी शिकायत यूपी-100 पर की गई थी, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। प्रधानाचार्य के नेतृत्व में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं की टोली आरोपी युवक को लेकर थाने पहुंची। थाना परिसर में छात्रों की भीड़ देखकर पुलिस के पसीने छूटने लगे। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी लौट गए। आरोपी का बाइक भी पुलिस को सौंप दिया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य और एक छात्र ने मिलकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांचकर रही हैं। एसआई मनोज यादव ने कहा मामले से प्रभारी निरीक्षक को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।