फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे छह ई-रिक्शा सीज

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे छह ई-रिक्शा सीज

Wed, 12 Dec 2018 10:47 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे छह ई-रिक्शा सीज
UP Police
देवरिया। शहर में बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रहे ई-रिक्शा के खिलाफ बुधवार को उप संभागीय परिवहन विभाग का डंडा चला। मौके से छह ई-रिक्शा को सीज कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। विभाग इनकी बिक्री करने वाले एजेंसी वालों को भी नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को ‘अमर उजाला’ ने ‘नियमों पर भारी, ई-रिक्शा की सवारी’ शीर्षक से खबर प्रमुख से प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आए परिवहन विभाग ने शहर के विभिन्न मार्गों पर ई-रिक्शा वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों से वाहनों के रजिस्ट्रेशन का कागज मांगा गया। जिनके पास नहीं था, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन एजेंसी से ये वाहन खरीदे गए हैं, उन्हें भी नोटिस दिया जाएगा। ई-रिक्शा की बिक्री करने वाले एजेंसी धारक खरीदारी करने वाले ग्राहकों को इसका रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश अवश्य दें, ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। विभाग में रजिस्ट्रेशन कराए वाहनों को ही सड़क पर चलने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed