फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्राचार्य ने दी तहरीर, नहीं दर्ज हुआ केस

प्राचार्य ने दी तहरीर, नहीं दर्ज हुआ केस

Thu, 22 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
प्राचार्य ने दी तहरीर, नहीं दर्ज हुआ केस
फालोअप...
विज्ञापन

---

छात्राओं से हुई अभद्रता का नहीं दर्ज हुआ केस
प्राचार्य को भी पीटा, प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटी थीं सभी
खुखुंदू चौराहे के पास कार सवार लोगों ने की थी बदसलूकी
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौट रही छात्राओं के दल के साथ बदसलूकी व प्राचार्य से मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर एसपी को भी अवगत कराया। हालांकि, गुरुवार शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।

पिंडी स्थित बबुआजी स्नातक महाविद्यालय की 15 छात्राओं का दल बुधवार की रात शिक्षकों के साथ जिला स्टेडियम में चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता से हिस्सा लेकर लौट रहा था। खुखुंदू चौराहे के समीप एक लग्जरी वाहन सवार कुछ लोगों ने ओवरटेक कर छात्राओं से भरे वाहन को रोक दिया। इसके बाद लोगों ने चालक की हॉकी से पिटाई की। छात्राओं से अभद्रता की। प्राचार्य कन्हैयालाल और शिक्षक विवेक को भी मारापीटा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से भी मनबढ़ युवक उलझ गए। एक विधायक के नाम का धौंस देकर चलते बने। सरेराह हुई घटना को पुलिस दबाने में लगी रही। गुरुवार को पीड़ित प्राचार्य कन्हैया लाल ने घटना की तहरीर देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी को भी अवगत कराया। एसओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed