फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छह नामजद समेत सात पर मुकदमा दर्ज

छह नामजद समेत सात पर मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
छह नामजद समेत सात पर मुकदमा दर्ज
up police - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। साढ़े पांच माह पुराने मामले में तरकुलवा पुलिस ने बुधवार की रात को छह नामजद समेत सात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। तरकुलवा पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के पोखरभिंडा बंजरिया बाजार गांव निवासी साबिर अली का कहना था कि पुरानी रंजिश में 25 अप्रैल को गांव निवासी सबरे आलम, सद्दाम शेख, वसीम शेख, असलम शेख, कसया कुशीनगर के भुट्टू, तरकुलवा के नरायनपुर गांव के सरफराज और अज्ञात लोग उसके दरवाजे पर चढ़ आए। सभी ने मिलकर उनके भाई नन्हे की रॉड और हॉकी से पिटाई की। भुट्टू ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। संयोग से गोली लगी नहीं। घर में घुसकर महिला से छेड़खानी की गई और उनके मंगलसूत्र आदि छीन लिया गया। घर में रखा सामान इधर-उधर फेंक दिया था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आठ सितंबर को साबिर अली ने एसपी एन. कोलांची को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर तरकुलवा पुलिस ने बुधवार की रात को सभी के खिलाफ का केस दर्ज किया है। तरकुलवा एसओ विनय सिंह का कहना है कि एसपी के आदेश पर छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed