{"_id":"5b3a599b4f1c1bdd458b4571","slug":"111530550683-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राघवनगर में पिता-पुत्र पर हमला, कार तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राघवनगर में पिता-पुत्र पर हमला, कार तोड़ी
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राघवनगर में पिता-पुत्र पर हमला, कार तोड़ी
बेटे को जेल से छुड़ाकर घर लौटते समय हुआ हमला
फायरिंग का भी आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। हत्या के प्रयास के आरोप में सोमवार की शाम जेल से छूटने के बाद घर जा रहे युवक पर कुछ लोगों ने शहर के राघवनगर के पास हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवक, उसके पिता व साथ मौजूद दो अन्य लोगों की पिटाई की। उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। हवाई फायरिंग का भी आरोप है। आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शहर के उमानगर निवासी परवेज का पुत्र सैफ का आठ माह पहले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इस मामले में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया था। सोमवार को जमानत पर वह जेल से रिहा हुआ। शाम करीब सात बजे पिता परवेज उसे लेकर घर की तरफ जा रहे थे। उनके साथ कार में शमशेर व चंदू सिंह भी थे। राघवनगर के काली मंदिर के पास अचानक कार व बाइक से आए कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और हमला बोल दिया। कार से बाहर निकाल कर सैफ को पीटा। हमले में पिता परवेज, शमशेर व चंदू को भी चोट आईं। हमलावरों ने गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सैफ ने थाने में तहरीर दी है। हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया है। उसने पूर्व में हुए विवाद से जुड़े लोगों पर ही हमले का शक जताया है। मौके पर पहुंचे एसआई आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।